वाराणसी: शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर विवाद, दोस्त ने युवक के सीने में घोंपा चाकू, आरोपी को भीड़ ने पीटा

वाराणसी: शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर विवाद, दोस्त ने युवक के सीने में घोंपा चाकू, आरोपी को भीड़ ने पीटा

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के खगरामपुर गांव में सोमवार देर रात एक वैवाहिक समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में युवक पर उसके ही दोस्त ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले जक्खिनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए बीएचयू सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और डीजे कार्यक्रम तत्काल बंद करा दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर दी, जबकि पुलिस के दोबारा पहुंचने पर महिलाओं और ग्रामीणों ने पुलिस टीम का भी विरोध किया।

जानकारी के अनुसार,मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लेडूआई (लालपुर) गांव निवासी रोहित राजभर (24) गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। गांव में लगे जनवासा में डीजे पर नाचने के दौरान गांव के ही अंशु विश्वकर्मा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पहले दोनों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई,लेकिन कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि अंशु ने अपने पास रखा चाकू निकालकर रोहित के सीने पर वार कर दिया।

वाराणसी: शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर विवाद, दोस्त ने युवक के सीने में घोंपा चाकू, आरोपी को भीड़ ने पीटा

चाकू लगते ही रोहित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने घायल को संभाला और आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई भी कर दी। सूचना मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। वहीं, घायल रोहित को एम्बुलेंस से जक्खिनी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।

आरोप है कि पुलिस के पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों और महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया, जिसके चलते पुलिस को कुछ देर के लिए पीछे हटना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।इसके बाद भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हालात पर काबू पाया गया और गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *