- मैदागिन में माल्यार्पण श्रद्धापूर्वक आयोजन, राजीव चौक पर श्रद्धांजलि
- नेताओं ने बताया आधुनिक भारत का शिल्पकार और दूरदर्शी नेता
वाराणसी (रणभेरी): जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को मैदागिन स्थित राजीव चौक पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल एवं संयोजन महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। इसके बाद महानगर के 100 वार्डों में राजीव गांधी नमन पदयात्रा निकाली गई। मध्यमेश्वर वार्ड से यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसे जिलाध्यक्ष व दक्षिण विधानसभा प्रभारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पराड़कर भवन पहुंची, जहां पत्रकार बाबूराव विष्णु पराड़कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इसका समापन हुआ। नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे जिन्होंने तकनीकी, दूरसंचार और कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी। उन्होंने पंचायतों को सशक्त बनाकर लोकतंत्र को गांव-गांव तक पहुंचाया। वक्ताओं ने कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं, किसानों तथा गरीबों के उत्थान में मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा हेतु संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। साथ ही स्व. राजीव गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया गया। गया।

राजीव गांघी ने आधुनिक भारत के निर्माण में देश को आगे बढ़ाया
पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजीव गांधी चौक (मैदागिन) में कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं व प्रबुद्धजनों ने एकत्रित होकर राजीव गांधी की प्रतिमा को को धोकर व माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि राजीव गांधी ने संचार क्रांति के माध्यम से आधुनिक भारत के निर्माण में देश को तेजी से आगे बढ़ाया।
उन्होंने अपने दूर दृष्ट व आधुनिक वैज्ञानिक सोच से सुदृढ़ करने का काम किया। कांग्रेस नेता डॉ. उमापति उपाध्याय ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने पद पर रहते हुए कई सामाजिक बदलाव का अनोखा और अविस्मरणीय कार्य किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य पूर्व पार्षद डॉ. जितेन्द्र सेठ ने कहा कि राजीव गांधी 21वीं सदी के विकसित भारत का निर्माण करना चाहते थे। उनमें निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता थी। इस अवसर पर राजेन्द्र तिवारी बबलू, प्रमोद श्रीवास्तव,डा. सतेन्द्र शर्मा, डॉ. विजय बहादुर पांडेय, राजेन्द्र जायसवाल, राजेश त्रिपाठी, विपिन मेहता, विनोद सेठ, अरशद, विजय उपाध्याय, प्रभात वर्मा, रियाज अहमद, वीरेन्द्र सिंह, निमेष चंद गुर्ता, सतीश जायसवाल समेत काफी लोगों ने विचार व्यक्ति किये। अध्यक्षता अनिल कुमार उपाध्याय व संचालन डॉ. जितेन्द्र सेठ ने किया।
घायल गौरव राठी का हाल जानने पहुंचे आयुष मंत्री
विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े युवा समाजसेवी व प्रदेश के आयुष मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालु के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना के बाद आयुष मंत्री उनके भेलूपुर स्थित जवाहर नगर आवास पहुंचे। साथ ही उनके परिवार का हालचाल जाना। सड़क दुर्घटना में गौरव राठी के पैर व सीने की पसली की हड्Þडी में फैक्चर होने के साथ ही कई जगहों पर चोटें आयी हैं। साथ ही उनकी धर्मपत्नी जया राठी को भी कई जगहों पर चोटें आयी है। उनका इलाज महमूरगंज स्थित फैक्चर क्लिनिक में वरिष्ठ चिकिच्सक डा.अभिनव अग्रवाल की देखरेख में चल रहा है।भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने गौरव राठी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।
