वाराणसी (रणभेरी): शहर में आज सुबह लगभग 11 बजे पेट्रोल की बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) अनुप जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत नयी सड़क स्थित कोदई चौकी क्षेत्र से की गई, जहाँ से इलेक्ट्रिक स्कूटी रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से आम नागरिकों को ईंधन की बचत के प्रति प्रेरित करने और वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने “देश हित के वास्ते, मोदी जी के रास्ते” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ गिरजाघर स्थित पेट्रोल पंप तक पहुँचा। वहाँ रुककर कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल भरवाने आए उपभोक्ताओं को फूल-मालाएँ पहनाकर सम्मानित किया और उनसे आवश्यकता अनुसार कम ईंधन लेने तथा बचत को अपनाने की अपील की। साथ ही जागरूकता से जुड़े स्टिकर भी वाहनों पर लगाए गए।
कार्यक्रम में मौजूद आयोजकों और वक्ताओं ने पेट्रोल की खपत कम करने, इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जागरूक नागरिक बनने की अपील की।
इस अभियान का संचालन चन्द्र विजय सिंह, ओमप्रकाश यादव, सोम नाथ विश्वकर्मा एवं शंकर जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद विजय द्विवेदी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद गिरीश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें लक्ष्मीनारायण जायसवाल, विनोद यादव, गोपाल, मंगलेश जायसवाल, प्रदीप कुमार माणिक, मनीष चौरसिया, प्रदीप जायसवाल, अखिल वर्मा, अरविंद चौधरी, राहुल जायसवाल, जयकिशन गुप्ता, अरविंद यादव, अजय जायसवाल, प्रकाश केसरी, धर्मचंद, डॉ. अजय, सुनील केसरवानी, सिद्धनाथ गौड़, अजय वर्मा, विजय वर्मा, धीरेंद्र शर्मा, अमित कुमार, निर्मल मिश्रा, अजीत जायसवाल, शांतनु डे, आनंद जायसवाल, संजय गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के संकल्प के साथ अभियान का समापन किया।
