मौनी रॉय ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर मांगी प्राइवेसी

मौनी रॉय ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर मांगी प्राइवेसी

(रणभेरी): मनोरंजन जगत में इन दिनों अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को लेकर चल रही तलाक की चर्चाओं पर अब खुद मौनी रॉय ने प्रतिक्रिया दी है। बढ़ती अटकलों के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा करते हुए मीडिया और लोगों से निजी जीवन में दखल न देने की अपील की है।

मौनी रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बारे में फैल रही कई खबरें निराधार हैं। उन्होंने लिखा कि मीडिया संस्थानों से अनुरोध है कि वे बिना पुष्टि के किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी न फैलाएं और उनके निजी जीवन को सम्मान दें।

इन अफवाहों की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया यूजर्स ने यह नोटिस किया कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके साथ ही यह भी चर्चा में आया कि सूरज ने अपने अकाउंट से शादी से जुड़ी कुछ पुरानी तस्वीरें हटा दी हैं। हालांकि, मौनी रॉय के प्रोफाइल पर अभी भी उनकी शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखी जा सकती हैं।

मौनी रॉय ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर मांगी प्राइवेसी

गौरतलब है कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में पारंपरिक और भव्य समारोह में विवाह किया था। इस शादी में मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों का पालन किया गया था। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने विवाह के बंधन में कदम रखा था। सूरज नांबियार एक दुबई-आधारित व्यवसायी हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय हाल ही में फिल्म ‘भूतनी’ में नजर आई थीं। आने वाले समय में वह तमिल फिल्म ‘विश्वंभरा’ में कैमियो करती दिखाई देंगी। इसके अलावा उनके पास ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘द वाइव्स’ जैसी आगामी परियोजनाएँ भी बताई जा रही हैं।

फिलहाल मौनी रॉय की ओर से दिए गए बयान के बाद इन अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की जा रही है, हालांकि सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर अभी भी जारी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *