प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का काशी में भव्य स्वागत, गाजीपुर सीमा से सर्किट हाउस तक गूंजे जयघोष

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का काशी में भव्य स्वागत, गाजीपुर सीमा से सर्किट हाउस तक गूंजे जयघोष

वाराणसी (रणभेरी): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काशी आगमन पर सोमवार को भव्य स्वागत किया गया। गाजीपुर सीमा से लेकर सर्किट हाउस तक पूरा यात्रा मार्ग भाजपा के झंडों, ढोल-नगाड़ों, शंखनाद, डमरु और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी उद्घोष से गूंजता रहा। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं का उत्साह संगठन की मजबूती और एकजुटता का संदेश देता रहा।

गाजीपुर सीमा पर काशी क्षेत्र में प्रवेश करते ही भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल और राज्यसभा सांसद एवं काशी क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद स्वागत और अभिनंदन का सिलसिला पूरे मार्ग में चलता रहा।

कैथी से चौबेपुर तक जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। कैथी में विधायक त्रिभूवन राम और जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, रामप्रकाश सिंह बीरू, सुभाष सिंह, लक्ष्मण सिंह, मंजित सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सफेद रंग की गाड़ी के रूफ टॉप पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल भी उपस्थित रहे।

चौबेपुर चौराहे पर एमएलसी व जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के साथ कौशलेंद्र सिंह पटेल, महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, अखंड सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विंध्यवासिनी उपाध्याय और रामजी मौर्य के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

संधाहा चौराहे पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के साथ संजय सिंह, शशिकांत गिरी और हीरालाल जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन किया। वहीं आशापुर चौराहे पर प्रदेश मंत्री शंकर गिरी और पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे के नेतृत्व में उमेश दत्त पाठक, सीता मिश्रा, अवधेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जैसे ही काफिला वाराणसी महानगर सीमा में प्रवेश किया, स्वागत का स्वरूप और भव्य होता चला गया। आशापुर फ्लाईओवर के नीचे महापौर अशोक तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

पहड़िया चौराहे पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, ई. अशोक यादव और बृजेश चौरसिया उपस्थित रहे। काली मंदिर पांडेयपुर पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

पुलिस लाइन चौराहे पर शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के साथ आलोक श्रीवास्तव, आत्मा विश्वेश्वर और नीरज जायसवाल ने अभिनंदन किया। कचहरी चौराहे पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ अशोक चौरसिया, अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव और एडवोकेट अशोक जाटव मौजूद रहे। पूरे मार्ग में उमड़े जनसैलाब और जोशीले स्वागत ने भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन की शक्ति को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *