वाराणसी में विकास की रफ्तार तेज: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 6300 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

वाराणसी में विकास की रफ्तार तेज: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 6300 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

वाराणसी (रणभेरी): प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान मंगलवार को काशी को बड़ी सौगात देते हुए करीब 6300 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने देश के रेल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए दो ‘अमृत भारत’ ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी से पुणे और अयोध्या से मुंबई के बीच संचालित होने वाली अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम का बनारस रेलवे स्टेशन से सीधा प्रसारण किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे हैँ

आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं ‘अमृत भारत’ ट्रेनें

22 कोचों वाली ये अत्याधुनिक ट्रेनें यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। इनमें जनरल और स्लीपर कोच शामिल हैं। साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था के साथ-साथ आधुनिक टॉयलेट, हर कोच में डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन, और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

यात्रियों के आराम को प्राथमिकता देते हुए सीटों को पहले से अधिक आरामदायक बनाया गया है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा में थकान कम महसूस होगी।

वाराणसी में विकास की रफ्तार तेज: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 6300 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

वाराणसी से पुणे के बीच अब तक कोई सीधी और नियमित ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं थी, जिससे यात्रियों को लंबी वेटिंग और असुविधा का सामना करना पड़ता था। नई अमृत भारत ट्रेन के संचालन से इस समस्या का समाधान होगा और यात्रा पहले के मुकाबले अधिक आसान और सुविधाजनक बनेगी।

वाराणसी में विकास की रफ्तार तेज: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 6300 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

धार्मिक पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

यह ट्रेन सेवा केवल परिवहन सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह काशी के Kashi Vishwanath Temple ज्योतिर्लिंग को महाराष्ट्र स्थित Bhimashankar Temple ज्योतिर्लिंग से जोड़ने का कार्य करेगी। इससे श्रद्धालुओं के लिए दोनों प्रमुख तीर्थ स्थलों के बीच आवागमन सुगम होगा और धार्मिक पर्यटन को भी नया बढ़ावा मिलेगा।

विकास और कनेक्टिविटी पर जोर

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का लक्ष्य देशभर में बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्री सुविधाओं का विस्तार करना है। वाराणसी में शुरू की गई ये परियोजनाएं न केवल शहर के विकास को गति देंगी, बल्कि पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेंगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *