पंचकूला में वाराणसी के युवक की चाकू से हत्या, मामूली विवाद बना जानलेवा

पंचकूला में वाराणसी के युवक की चाकू से हत्या, मामूली विवाद बना जानलेवा

वाराणसी (रणभेरी): हरियाणा के पंचकूला में सोमवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला था और पंचकूला में सब्जी बेचकर अपना गुजारा करता था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सब्जी मंडी बंद होने के कारण मोहित अपने कुछ साथियों के साथ बाजार में कपड़े खरीदने गया था। इसी दौरान उसकी कहासुनी अभिषेक उर्फ लोटा नाम के युवक से हो गई। शुरुआती विवाद के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन थोड़ी देर बाद आरोपी ने न्यू इंदिरा कॉलोनी के पास चौक पर मोहित पर चाकू से हमला कर दिया।

पंचकूला में वाराणसी के युवक की चाकू से हत्या, मामूली विवाद बना जानलेवा

हमले में मोहित को सीने पर गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सेक्टर-6 के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोहित का परिवार कुछ समय पहले गांव लौट गया था और वह यहां अकेले रहकर काम कर रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी महेंद्र ढांडा ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *