तमिलनाडु से काशी के लिए चलेंगी सात स्पेशल ट्रेनें, अलग-अलग तिथियों में पहुंचेंगे श्रद्धालुओं के जत्थे

तमिलनाडु से काशी के लिए चलेंगी सात स्पेशल ट्रेनें, अलग-अलग तिथियों में पहुंचेंगे श्रद्धालुओं के जत्थे

काशी, प्रयागराज और अयोध्या में करेंगे दर्शन-पूजन, एक दिसंबर से पहले जत्थे की वापसी

वाराणसी (रणभेरी): तमिलनाडु से काशी, प्रयागराज और अयोध्या में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे सात स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। ये ट्रेनें कन्याकुमारी, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल और कोयंबटूर जंक्शन से अलग-अलग तिथियों में रवाना होंगी। श्रद्धालुओं के जत्थे धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने के बाद निर्धारित तिथियों पर वापस लौटेंगे। पहली ट्रेन एक दिसंबर को पहले जत्थे को लेकर रवाना होगी। इसके बाद तीन, पांच, सात, नौ, 11 और 13 दिसंबर को क्रमशः अन्य जत्थों की वापसी होगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 06041 कन्याकुमारी से 25 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर 27 नवंबर को रात आठ बजे पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 06043 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 28 नवंबर को सुबह 4:15 बजे प्रस्थान करेगी और 29 नवंबर को रात आठ बजे पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 06047 कोयंबटूर जंक्शन से 29 नवंबर को शाम छह बजे रवाना होकर एक दिसंबर को रात आठ बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 06049 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से दो दिसंबर को सुबह 4:15 बजे चलकर तीन दिसंबर को रात आठ बजे पहुंचेगी।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 06051 कन्याकुमारी से तीन दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर पांच दिसंबर को रात आठ बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 06053 कोयंबटूर जंक्शन से पांच दिसंबर को शाम छह बजे प्रस्थान करेगी और सात दिसंबर को रात आठ बजे पहुंचेगी।

जबकि गाड़ी संख्या 06055 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से आठ दिसंबर को सुबह 4:15 बजे रवाना होकर नौ दिसंबर को रात आठ बजे पहुंचेगी। रेलवे की इस व्यवस्था से तमिलनाडु से आने वाले श्रद्धालुओं को काशी, प्रयागराज और अयोध्या की धार्मिक यात्रा में सहूलियत मिलेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *