UGC के नए नियमों के खिलाफ काशी विद्यापीठ में उबाल, छात्रों ने कक्षाएं ठप कर सड़क पर किया प्रदर्शन

UGC के नए नियमों के खिलाफ काशी विद्यापीठ में उबाल, छात्रों ने कक्षाएं ठप कर सड़क पर किया प्रदर्शन

(रणभेरी): UGC की हालिया नियमावली को लेकर सवर्ण समाज में विरोध लगातार तेज़ होता जा रहा है। इसी क्रम में आज वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय का माहौल उस वक्त गरमा गया, जब छात्रों ने नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया।

UGC के नए नियमों के खिलाफ काशी विद्यापीठ में उबाल, छात्रों ने कक्षाएं ठप कर सड़क पर किया प्रदर्शन

आज विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्रों ने एकत्र होकर UGC के फैसले का विरोध किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने न केवल कक्षाएं बंद करवाईं, बल्कि विश्वविद्यालय परिसर से बाहर निकलकर सड़कों पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की।

UGC के नए नियमों के खिलाफ काशी विद्यापीठ में उबाल, छात्रों ने कक्षाएं ठप कर सड़क पर किया प्रदर्शन

छात्रों का कहना है कि UGC की यह नई नियमावली भविष्य में कैंपस के भीतर जातिगत तनाव और टकराव को बढ़ावा दे सकती है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने इसे शिक्षा व्यवस्था के लिए घातक बताते हुए नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की। छात्र नेताओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *