सोनारपुरा में शराब की नई दुकान खोलने का विरोध, सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

सोनारपुरा में शराब की नई दुकान खोलने का विरोध, सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

वाराणसी (रणभेरी): भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी चौकी अंतर्गत सोनारपुरा में प्रस्तावित नई शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। बुधवार सुबह मोहल्ले के बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और दुकान खोले जाने के फैसले के खिलाफ विरोध जताया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि सोनारपुरा घनी आबादी वाला क्षेत्र है। ऐसे में रिहायशी इलाके के साथ मंदिर-मस्जिद के आसपास शराब की दुकान खुलने से स्थानीय वातावरण प्रभावित हो सकता है। लोगों ने महिलाओं, बच्चों और अन्य राहगीरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि जनभावनाओं और क्षेत्र की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शराब की दुकान को आबादी वाले इलाके से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थापित किया जाना चाहिए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *