70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की पहल, काशी अग्रवाल समाज ने लगाया विशेष शिविर

70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की पहल, काशी अग्रवाल समाज ने लगाया विशेष शिविर

वाराणसी (रणभेरी): जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री काशी अग्रवाल समाज की ओर से विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत आयोजित अगसेन मेडिकल हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाओं और अन्य चिकित्सा सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। यह शिविर 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक संचालित किया जा रहा है।

शिविर के अंतिम दिन, 10 अक्टूबर को 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की विशेष व्यवस्था की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना और उन्हें इलाज की सुविधाओं का लाभ दिलाने में सहायता करना है।

आयोजन के दौरान जरूरतमंद मरीजों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। साथ ही, चिकित्सकीय जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है।

श्री काशी अग्रवाल समाज की इस पहल को जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा के जरिए समाज लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *