वाराणसी में विकास की रफ्तार तेज: दालमंडी और पुलिसलाइन-कचहरी में चला बुलडोजर, अंतिम ध्वस्तीकरण पूरा

वाराणसी में विकास की रफ्तार तेज: दालमंडी और पुलिसलाइन-कचहरी में चला बुलडोजर, अंतिम ध्वस्तीकरण पूरा

वाराणसी (रणभेरी) : वाराणसी शहर में सड़क चौड़ीकरण की योजनाओं को अब जमीन पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। दालमंडी गली और पुलिसलाइन-कचहरी चौराहे के चौड़ीकरण की जद में आए भवनों को हटाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दोनों स्थानों पर पिछले दो दिनों में अभियान चलाकर अंतिम चरण में चिन्हित मकानों को ध्वस्त कराया।

ध्वस्तीकरण के लिए दोनों स्थानों पर पोकलैंड और जेसीबी मशीनों की मदद ली गई। मंगलवार को पुलिसलाइन-कचहरी क्षेत्र में सात मशीनों से दिनभर कार्रवाई चली और करीब 10 भवनों को गिराया गया। इसी तरह दालमंडी में भी छह मशीनों के जरिए 10 मकानों को हटाया गया। कुछ स्थानों पर मजदूरों ने मशीनों की पहुंच से बाहर हिस्सों को हथौड़े की मदद से तोड़ा।

मुआवजे के बाद हटाए गए भवन

दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना में प्रभावित 181 भवनों के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब 132 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। मुआवजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद भवनों को हटाने का काम आगे बढ़ाया गया।

वाराणसी में विकास की रफ्तार तेज: दालमंडी और पुलिसलाइन-कचहरी में चला बुलडोजर, अंतिम ध्वस्तीकरण पूरा

वहीं पुलिसलाइन से कचहरी चौराहे तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवनों के लिए अब तक करीब 80 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। विभाग का लक्ष्य प्रभावित हिस्से को खाली कराकर निर्माण कार्य के लिए रास्ता तैयार करना है।

वाराणसी में विकास की रफ्तार तेज: दालमंडी और पुलिसलाइन-कचहरी में चला बुलडोजर, अंतिम ध्वस्तीकरण पूरा

10 किलोमीटर लंबी सड़क का प्रस्ताव

पुलिसलाइन-कचहरी मार्ग से आगे सड़क को संदहा तक करीब 10 किलोमीटर तक विकसित किए जाने की योजना है। इस परियोजना के लिए लगभग 250 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है। भवनों को हटाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारियां की जा रही हैं।

अधिकारियों के अनुसार, चौड़ी सड़क बनने से इन प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। आने वाले दिनों में दोनों परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *