अकी आबे पहुंचीं वाराणसी, शिंजो आबे की यादों को समेटे फोटो गैलरी का करेंगी लोकार्पण

अकी आबे पहुंचीं वाराणसी, शिंजो आबे की यादों को समेटे फोटो गैलरी का करेंगी लोकार्पण

वाराणसी में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की स्मृतियां होंगी जीवंत, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगा विशेष कार्यक्रम

वाराणसी (रणभेरी): जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे बुधवार को वाराणसी पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत स्थानीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया। अकी आबे अपने वाराणसी दौरे के दौरान सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में शिंजो आबे की स्मृति में तैयार की गई फोटो गैलरी का उद्घाटन करेंगी।

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की संभावना है। प्रस्तावित कार्यक्रम दोपहर करीब दो बजे आयोजित किया जाएगा।

2015 की काशी यात्रा की यादें होंगी प्रदर्शित

फोटो गैलरी में दिसंबर 2015 के दौरान शिंजो आबे की वाराणसी यात्रा से जुड़ी तस्वीरों को स्थान दिया गया है। तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने उस दौरे में काशी का भ्रमण किया था। उनकी यात्रा से जुड़े कई महत्वपूर्ण और यादगार क्षणों को तस्वीरों के माध्यम से गैलरी में संजोया गया है।

अकी आबे के वाराणसी आगमन को भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होने वाला कार्यक्रम शिंजो आबे की काशी यात्रा की स्मृतियों को फिर से सामने लाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *