वाराणसी MLC चुनाव: भाजपा ने फिर पुराने चेहरों पर जताया भरोसा, शिक्षक सीट से प्रमोद मिश्रा और स्नातक से केदारनाथ सिंह को टिकट

वाराणसी MLC चुनाव: भाजपा ने फिर पुराने चेहरों पर जताया भरोसा, शिक्षक सीट से प्रमोद मिश्रा और स्नातक से केदारनाथ सिंह को टिकट

वाराणसी (रणभेरी): विधान परिषद के वाराणसी खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी ने दोनों सीटों पर ऐसे चेहरों को मौका दिया है, जो पहले भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।

वाराणसी MLC चुनाव: भाजपा ने फिर पुराने चेहरों पर जताया भरोसा, शिक्षक सीट से प्रमोद मिश्रा और स्नातक से केदारनाथ सिंह को टिकट

शिक्षक एमएलसी सीट पर भाजपा ने प्रमोद मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। प्रमोद मिश्रा इससे पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। उनके संगठन की ओर से पहले ही नाम घोषित किए जाने के बाद अब भाजपा ने भी उनके नाम पर अपनी मुहर लगा दी है। वहीं, वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने केदारनाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया है। केदारनाथ सिंह पिछले चुनाव में भी मैदान में थे, जहां उन्हें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा से हार का सामना करना पड़ा था।

महिला प्रत्याशी की चर्चा पर लगा विराम

भाजपा के उम्मीदवारों के ऐलान से पहले दोनों सीटों पर संभावित प्रत्याशियों को लेकर पार्टी के भीतर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारे जाने की संभावना भी जताई जा रही थी। हालांकि, अंतिम निर्णय में पार्टी ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया। अब दोनों प्रत्याशियों के सामने चुनावी मैदान में अपनी स्थिति मजबूत करने की चुनौती होगी। वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो चुकी है। 6 अक्तूबर नामांकन की अंतिम तारीख है, जबकि 23 अक्तूबर को मतदान और 27 अक्तूबर को मतगणना प्रस्तावित है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *