पांच दिन चलेगा कपाल भैरव बाबा का विवाहोत्सव, आज निकलेगी तिलक शोभायात्रा

पांच दिन चलेगा कपाल भैरव बाबा का विवाहोत्सव, आज निकलेगी तिलक शोभायात्रा

वाराणसी (रणभेरी): काशी में श्री कपाल भैरव बाबा के पांच दिवसीय वार्षिक विवाहोत्सव की शुरुआत बुधवार से होने जा रही है। धार्मिक आयोजन की पहली कड़ी के रूप में शाम पांच बजे तिलक शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

तिलक शोभायात्रा तेलियाना से प्रारंभ होकर हनुमान फाटक, बेलुआबीर, अम्बिया मंडी, कठुआपुरा, दूधसट्टी और जतनबर के रास्ते श्री कपाल भैरव मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद काल भैरव चौराहा होते हुए विशेश्वरगंज सब्जी मंडी में तिलक की परंपरागत रस्म संपन्न होगी।

पांच दिन चलेगा कपाल भैरव बाबा का विवाहोत्सव, आज निकलेगी तिलक शोभायात्रा

विवाहोत्सव के दूसरे दिन बाबा को हल्दी चढ़ाई जाएगी, जबकि तीसरे दिन मेहंदी की रस्म आयोजित होगी। चौथे दिन विशेश्वरगंज की इन्ना माई गली से बाबा की भव्य बारात निकलेगी। बारात में श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है।

पांच दिन चलेगा कपाल भैरव बाबा का विवाहोत्सव, आज निकलेगी तिलक शोभायात्रा

विवाहोत्सव के अंतिम दिन श्री कपाल भैरव मंदिर परिसर में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही भक्तों के लिए भोज का आयोजन भी होगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक उत्सव में अलग-अलग रस्मों के जरिए बाबा के विवाह की परंपरा निभाई जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *