पुलिस लाइन फ्लाईओवर पर लंबे समय से बंद हैं स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे में गुजर रहे वाहन, हादसे का खतरा

पुलिस लाइन फ्लाईओवर पर लंबे समय से बंद हैं स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे में गुजर रहे वाहन, हादसे का खतरा

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में पाण्डेयपुर वार्ड नंबर 30 स्थित पुलिस लाइन फ्लाईओवर पर लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। रात होते ही पूरा फ्लाईओवर अंधेरे में डूब जाता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर फ्लाईओवर के मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन अंधेरे के कारण स्पष्ट दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइटें लगने के कुछ ही दिनों बाद खराब हो गई थीं। इसके बाद से अब तक इनकी मरम्मत नहीं कराई गई। दिन के समय यातायात सामान्य रहता है, लेकिन शाम होते ही फ्लाईओवर पर अंधेरा छा जाता है।

क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम के रवैये पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द बंद पड़ी लाइटों की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जनहित को देखते हुए नगर प्रशासन को मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *