वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज: बारिश के बाद धूप, फिर छाए बादल, ठंडी हवाओं से राहत

वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज: बारिश के बाद धूप, फिर छाए बादल, ठंडी हवाओं से राहत

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में गुरुवार का दिन मौसम के लगातार बदलते रंगों के नाम रहा। सुबह जहां काले बादलों ने आसमान को ढक लिया, वहीं कुछ देर बाद हुई बारिश ने शहर को तर कर दिया। हालांकि, बारिश के बाद निकली तेज धूप ने तापमान को तेजी से बढ़ाकर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिया।

सुबह करीब 9 बजे के बाद शहर के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और करीब 11 बजे के बाद सूरज निकल आया, जिससे उमस और गर्मी फिर से बढ़ गई।

वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज: बारिश के बाद धूप, फिर छाए बादल, ठंडी हवाओं से राहत

दोपहर बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली। करीब 2 बजे के बाद आसमान में दोबारा घने बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। शाम 4 बजे तक तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में हवा की रफ्तार लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। साथ ही आने वाले दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने करीब 5 मिलीमीटर तक वर्षा का अनुमान भी लगाया है।फिलहाल, बदलते मौसम ने शहर के माहौल को सुहावना बना दिया है, और लोगों को तेज गर्मी से अस्थायी राहत मिलती नजर आ रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *