शाहजहांपुर में फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

शाहजहांपुर में फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

(रणभेरी): शाहजहांपुर में गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे निगोही थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास स्थित फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत उनके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रामनगर बगिया गांव निवासी 35 वर्षीय अरुण धोबी अपनी पत्नी सीमा (30), बेटा नैतिक (4) और बेटी दीक्षा (10) के साथ एक पारिवारिक शादी समारोह से लौट रहे थे। परिवार बुधवार को ससुराल पक्ष में शादी में शामिल होने गया था और गुरुवार को घर वापसी कर रहा था।

शाहजहांपुर में फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फ्लाईओवर पर बाइक सवार परिवार कथित तौर पर गलत दिशा से चढ़ गया, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो की गति काफी अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बच्चे दूर जा गिरे और गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी बोलेरो के नीचे आकर कुछ दूरी तक घिसट गए। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बोलेरो का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक परिवार के कई सदस्य दम तोड़ चुके थे। बोलेरो चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

शाहजहांपुर में फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

इस हादसे में परिवार की एक 12 वर्षीय बेटी प्रियांशी बच गई है, जो घटना के समय अपने दादा-दादी के पास थी। परिजनों के अनुसार बच्ची सदमे में है और लगातार रो रही है।

स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *