वाराणसी में विवाहिता की संदिग्ध मौत: फांसी से लटका मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

वाराणसी में विवाहिता की संदिग्ध मौत: फांसी से लटका मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नगर कॉलोनी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान 32 वर्षीय शिल्पा सिंह के रूप में हुई है, जो अपने पति प्रिंस सिंह के साथ किराए के मकान में रहती थीं। बताया जा रहा है कि शिल्पा का मायका गाजीपुर में है, जबकि उनके पिता परिवार सहित मुंबई में रहते हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शिल्पा का शव फंदे से लटका मिला, जिसे पहली नजर में आत्महत्या बताया जा रहा है। हालांकि, मृतका के परिजनों ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका आरोप है कि शिल्पा की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है।

वाराणसी में विवाहिता की संदिग्ध मौत: फांसी से लटका मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही शिल्पा का वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण रहा। उन्होंने पति पर शराब के नशे में मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच विवाद कई बार इतना बढ़ा कि मामला पुलिस और अदालत तक पहुंचा, जहां समझौते की कोशिशें भी हुईं। कुछ समय पहले शिल्पा अपने मायके पक्ष के पास मुंबई चली गई थीं, लेकिन बाद में सुलह के बाद वह दोबारा पति के साथ रहने लगी थीं।

वाराणसी में विवाहिता की संदिग्ध मौत: फांसी से लटका मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *