जूनियर महिला हॉकी टीम की स्वर्ण पदक विजेता मधु पटेल का वाराणसी में जोरदार स्वागत

जूनियर महिला हॉकी टीम की स्वर्ण पदक विजेता मधु पटेल का वाराणसी में जोरदार स्वागत

वाराणसी (रणभेरी): जूनियर महिला हॉकी एशिया कप 2026 में भारतीय टीम की स्वर्णिम सफलता का हिस्सा रहीं वाराणसी की होनहार खिलाड़ी कु. मधु पटेल के गृह जनपद लौटने पर बुधवार को उनका भव्य स्वागत किया गया। हैदराबाद से विमान द्वारा वाराणसी पहुंचीं मधु पटेल का श्री लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, बाबतपुर के बाहर परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने मधु पटेल को माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें तिरंगा भी प्रदान किया गया। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के एशिया कप में स्वर्ण पदक हासिल करने की खुशी समर्थकों के उत्साह में साफ दिखाई दी।

जूनियर महिला हॉकी टीम की स्वर्ण पदक विजेता मधु पटेल का वाराणसी में जोरदार स्वागत

एयरपोर्ट से मधु पटेल के गृह ग्राम धनेसरी तक उत्साहपूर्ण काफिला निकाला गया। डीजे और बैंड-बाजे के बीच ग्रामीणों ने जीत का जश्न मनाया और अपनी बेटी का स्वागत किया। पूरे रास्ते लोगों में उत्साह का माहौल रहा।

स्वागत कार्यक्रम में गुलाब पटेल, अमर सिंह पटेल, गुलाब सिंह राठौर, घनश्याम पाण्डेय, कांता प्रसाद गिहार, सतीश पटेल, गोविंद नारायण पटेल, पत्रकार सुनील यादव, सत्यनारायण पटेल, भोलानाथ पटेल, अनुराग पटेल, एजाज अहमद, कन्हैया लाल मिश्रा, चेत सिंह, राजेश कुमार सिंह पटेल, बालकिशुन पटेल, रविशंकर पटेल, लाल जी पटेल, विवेक पटेल, सुरेंद्र पटेल, जय किशन पटेल, जितेंद्र कुमार पटेल, अभिषेक पटेल, गौतम पटेल, अमन पटेल और बबलू पटेल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व शुभचिंतक मौजूद रहे।

मधु पटेल की अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस उपलब्धि को लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे वाराणसी और धनेसरी के लिए गौरव का क्षण बताया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *