हेमू कालाणी मंडल ने स्व. विकास यादव (बाबू) की पुण्यतिथि पर दीप प्रज्वलन कर दी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

हेमू कालाणी मंडल ने स्व. विकास यादव (बाबू) की पुण्यतिथि पर दीप प्रज्वलन कर दी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

वाराणसी (रणभेरी): हिन्दू युवा वाहिनी एवं त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के अंतर्गत हेमू कालाणी मंडल की ओर से महानगर के मंत्री स्वर्गीय विकास यादव (बाबू) की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दीप प्रज्वलन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. विकास यादव के सामाजिक योगदान और संगठन के प्रति उनकी सेवाओं को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। सभी ने उन्हें एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें महानगर मंत्री एवं हेमू कालाणी मंडल प्रभारी मनीष वर्मा, मंडल महामंत्री राहुल यादव, मंडल कोषाध्यक्ष रामबाबू साहनी, मंडल मंत्री राजन यादव, मंडल सदस्य मोनू यादव, आर्यन जायसवाल एवं अश्वनी यादव शामिल रहे।

इसके अलावा महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, महानगर महामंत्री नीतिश सिंह रौनक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सनी गुप्ता, महानगर महामंत्री उमेश सिंह, मंत्री दिनेश अग्रहरि, कोषाध्यक्ष गप्पू सिंह, मंत्री मनीष वर्मा, मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता, आशीष विश्वकर्मा सहित 12 मंडल इकाइयों के अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण श्रद्धा और भावनाओं से परिपूर्ण रहा। उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके योगदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *