बंगाली टोला में स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद

बंगाली टोला में स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद

जबरन मीटर बदलने और बिजली काटने के दबाव का आरोप

वाराणसी (रणभेरी): बंगाली टोला स्थित गणेश महल क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय निवासी ने विद्युत विभाग और कुछ निजी कर्मचारियों पर उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। मामला डी-34/130, गणेश महल का बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा पुराने मीटर को स्मार्ट मीटर से बदलने पर रोक लगाए जाने के बावजूद स्थानीय स्तर पर जबरन मीटर बदलने का दबाव बनाया जा रहा है।

विरोध करने पर परिवार को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है और भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित करने की धमकी दी जा रही है।

परिवार का आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर उपभोक्ताओं पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही पीड़ित पक्ष ने उच्चाधिकारियों से उपभोक्ताओं को उत्पीड़न से बचाने की अपील की है। हालांकि इस मामले में विद्युत विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *