पीएम के जन्मदिन पर 76 बटुकों ने किया गंगा का दुग्धाभिषेक

पीएम के जन्मदिन पर 76 बटुकों ने किया गंगा का दुग्धाभिषेक

विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन

वाराणसी (रणभेरी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर गुरुवार को उनके संसदीय क्षेत्र काशी में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने 76 बटुकों के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बटुकों ने मां गंगा की आराधना की। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कई लोग हाथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लेकर कार्यक्रम में शामिल हुए। गंगा के जयघोष और वैदिक मंत्रों से घाट का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

पीएम के जन्मदिन पर 76 बटुकों ने किया गंगा का दुग्धाभिषेक

डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा, आध्यात्मिक आस्था और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 76 बटुकों द्वारा मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि काशी की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा में मां गंगा का विशेष स्थान है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर गंगा आराधना कर उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करना काशी की आस्था और परंपरा से जुड़ा भाव है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की मौजूदगी और मंत्रोच्चार के बीच आयोजन संपन्न हुआ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *