सारनाथ म्यूजियम के पास रील बनाने को लेकर हंगामा, दो युवतियों के बीच सड़क पर हुआ विवाद

सारनाथ म्यूजियम के पास रील बनाने को लेकर हंगामा, दो युवतियों के बीच सड़क पर हुआ विवाद

वाराणसी (रणभेरी): सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की होड़ कभी-कभी विवाद का कारण बन जाती है। ऐसा ही एक मामला सारनाथ थाना क्षेत्र में म्यूजियम के पास सामने आया, जहां 11 अक्टूबर की शाम रील बनाने के दौरान दो युवतियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच सड़क पर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रील बनाने के दौरान शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों युवतियां एक-दूसरे से उलझने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों की नजरें इस घटनाक्रम पर टिक गईं। वहां से गुजर रहे पर्यटक और स्थानीय लोग भी कुछ देर के लिए रुककर पूरा मामला देखने लगे।

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन युवतियों के आक्रामक व्यवहार को देखते हुए वे पीछे हट गए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।

सारनाथ ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में म्यूजियम के आसपास हुई इस घटना ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और घटनाक्रम से जुड़ी अन्य जानकारियों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *