पत्नी-बेटी के अलग रहने से परेशान युवक की मौत: रातभर बेटी को याद कर चीखता रहा, सुबह कमरे में मिला शव

पत्नी-बेटी के अलग रहने से परेशान युवक की मौत: रातभर बेटी को याद कर चीखता रहा, सुबह कमरे में मिला शव

डेढ़ साल से पत्नी और 5 साल की बेटी को घर लाने की कोशिश कर रहा था पवन यादव; गुरुवार रात पत्नी से फोन पर हुई थी कहासुनी

वाराणसी (रणभेरी): आदमपुर थाना क्षेत्र के घसियारी टोला में शुक्रवार सुबह 42 वर्षीय पवन यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह पिछले करीब डेढ़ वर्ष से पत्नी और पांच वर्षीय बेटी के अलग रहने को लेकर परेशान बताया जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।

परिजनों के अनुसार, पवन की शादी करीब आठ वर्ष पहले अर्पिता से हुई थी। करीब दो वर्ष पूर्व दंपती के बीच विवाद शुरू हुआ था। मतभेद बढ़ने के बाद पत्नी करीब डेढ़ वर्ष पहले बेटी को लेकर दिल्ली चली गई थी। इसके बाद से पवन पत्नी और बेटी को वापस घर लाने का प्रयास कर रहा था। बताया गया कि वह कई बार दिल्ली जाकर भी उन्हें साथ लाने की कोशिश कर चुका था।

फोन पर बातचीत के बाद बढ़ी परेशानी

परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात पवन ने पत्नी से फोन पर बातचीत की थी। बातचीत के बाद उसकी हालत काफी परेशान नजर आ रही थी। रातभर वह सो नहीं सका और कमरे में बेटी को याद करते हुए आवाज लगाता रहा। परिजनों के मुताबिक वह पत्नी और बेटी को घर वापस बुलाने की बात कह रहा था।

पत्नी-बेटी के अलग रहने से परेशान युवक की मौत: रातभर बेटी को याद कर चीखता रहा, सुबह कमरे में मिला शव

शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने दरवाजा खुलवाया, जहां पवन मृत अवस्था में मिला।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विमल मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कराया और फोरेंसिक टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाए। कमरे में सामान बिखरा हुआ मिला। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पत्नी-बेटी के अलग रहने से परेशान युवक की मौत: रातभर बेटी को याद कर चीखता रहा, सुबह कमरे में मिला शव

पुलिस ने पवन के परिजनों से पत्नी का मोबाइल नंबर लेकर उसे भी घटना की जानकारी दी। फिलहाल मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *