लखनऊ में निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार धंसी, इमारत गिरने से मजदूर की मौत, फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लखनऊ में निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार धंसी, इमारत गिरने से मजदूर की मौत, फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

(रणभेरी): लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा हो गया। एनटीपीसी बिल्डिंग और साइबर हाइट्स के पास बन रहे एक अस्पताल की दीवार अचानक गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे नींव के पास खुदाई और सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान दीवार के पीछे की मिट्टी खिसक गई और पूरी दीवार भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में दो मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव में मदद की और हाथों से मिट्टी हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला।

लखनऊ में निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार धंसी, इमारत गिरने से मजदूर की मौत, फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना में एक मजदूर को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बाराबंकी जिले के रामनगर निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मी शंकर अवस्थी के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे मजदूर तुलसीराम को मामूली चोटें आई हैं और उसे लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुल चार मजदूर काम कर रहे थे। मिट्टी खिसकने लगी तो दो लोग समय रहते बाहर निकल गए, लेकिन बाकी दो दब गए। स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे तक खुदाई कर उन्हें बाहर निकाला।

लखनऊ में निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार धंसी, इमारत गिरने से मजदूर की मौत, फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मौके का निरीक्षण करने पहुंचे प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि जिस भूखंड पर निर्माण कार्य चल रहा था, उसका नक्शा विधिवत स्वीकृत है। फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को आपदा राहत कोष से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। अधिकारियों ने कहा कि घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *