ट्रैक्टर में साड़ी फसने से महिला की मौत, मचा कोहराम

 ट्रैक्टर में साड़ी फसने से महिला की मौत, मचा कोहराम

(रणभेरी): विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम नदिनी में सोमवार की शाम को मजदूरी करने आई महिला को थ्रेशरिंग के समय ट्रैक्टर के साफ्ट पुल्ली में साड़ी फंसने से गम्भीर रूप से घायल हो गई। जब तक उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। नदिनी गांव निवासी प्रधान दिलीप पाठक के यहां कई साल से खेती के सीजन में लालगंज के जैकर से गंगाजली (42) सहित गांव से काफी संख्या में मजदूर आते हैं। इस साल भी गंगाजली सहित कई मजदूर आए थे। सोमवार को छनवर के रानीचक में थ्रेशरिंग का काम चल रहा था। गंगाजली ने बोतल का पानी ट्रैक्टर के ड्राइवर सीट के पीछे रखा था। बोतल का पानी लेने गई थी तो उसकी साड़ी साफ्ट पुल्ली में फंस गई। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने शोर मचाकर ट्रैक्टर बन्द कराया। ट्रैक्टर बंद होने तक महिला वह गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। जब तक उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई।