Ballia : टेंट लगाते समय करंट की चपेट में आने से दो झुलसे, मचा कोहराम

Ballia : टेंट लगाते समय करंट की चपेट में आने से दो झुलसे, मचा कोहराम

(रणभेरी): सिकन्दरपुर थाना के कड़सर गांव में तिलक समारोह के दौरान बृहस्पतिवार को टेंट लगाते समय एचटी लाइन के करंट से दो लोग झुलस गए। मौके पर खलबली मच गई। आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। टेंट मालिक सत्य प्रकाश वर्मा (28) निवासी बछापार रामापार को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, मजदूर नितेश वर्मा (18) की हालत गम्भीर है। चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। इस घटना के बाद भी मौके पर कोई बिजली विभाग का जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचाया है। बाछापार रामापार गांव निवासी सत्य प्रकाश टेंट का व्यवसाय करते थे।

कड़सर गांव में फौजदार वर्मा के लड़के का बृहस्पतिवार को तिलक था। इसमें सत्यप्रकाश व नितेश वर्मा दरवाजे पर टेंट लगा रहे थे। टेंट का लोहे का पाइप ऊपर गुजर रहे एचटी तार के सट गया। इसमें उतरे करंट से दोनों झुलस गए। वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने किसी तरफ दोनों को तार से अलग कर इलाज के लिए लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौत की घटना के बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया है।