पुलिस ने दौड़ाया तो गोली मार किया सुसाइड :प्रेमिका को चाकू मारकर भाग रहा था प्रेमी

कानपुर। देहात में शादीशुदा प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस उसे पकड़ने दौड़ी तो अपनी कनपटी पर तमंचा रखकर गोली चला दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि लड़की के हाथ और गले पर चोट आई है। युवक शनिवार दोपहर 1 बजे कन्नौज से कानपुर 100ङे बाइक से प्रेमिका के घर पहुंचा। यहां लड़की और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज की। कहा कि मुझे लड़की सौंप दो। नाबालिग बाहर आई तो दोनों की बहस होने लगी। इसके बाद उसने हमला किया। पूरी घटना पुलिस के सामने हुई। मामला रनिया थाना क्षेत्र का है।
कानपुर देहात के रनिया थाना की रहने वाली नाबालिग (17) का पिछले दो साल से कन्नौज के गुरसहायगंज निवासी कुंदन (25) से प्रेम प्रसंग था। दोनों पिछले दो साल से संपर्क में थे। दोनों एक भजन-कीर्तन मंडली में काम करते थे।
दो बार पहले भाग चुके एसपी अरविंद मिश्रा ने बताया- दोनों पहले दो बार साथ में भाग चुके हैं। पिछले साल पहली बार भागे थे, तो लड़की के परिजनों शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। 78 घंटे में दोनों को बरामद कर लड़की को परिजनों को सौंप दिया था।
6 महीने पहले फिर दोनों भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कुंदन को गिरफ्तार कर लिया था। इसी दौरान नाबालिग को पता चला कि कुंदन पहले से शादीशुदा है। जिसके बाद नाबालिग उससे झगड़ा कर अपने घर वापस चली गई और कुंदन से बातचीत बंद कर दिया। चापड़-तमंचा लेकर पहुंचा था आज दोपहर कुंदन बाइक से नाबालिग के घर पहुंचा। पहले घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगा। लोगों ने रोकने की कोशिश की तो चापड़ निकालकर धमकाने लगा। पड़ोसियों की सूचना पर दोपहर 1:20 बजे डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची।
सूचना पर पुलिस पहुंची तो युवक आग बबूला हो गया। प्रेमिका को धमकाते हुए बोला- पुलिस बुलाती है। इसके बाद उस पर चापड़ से हमला कर दिया। लड़की के गले और हाथ पर चोट आई है। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक भागने लगा, तो पुलिस ने उसे दौड़ाया। वह खुद को खत्म करने की धमकी देने लगा। इसके बाद अपनी कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया।
लड़के के परिजन ने लाश लेने से मना किया एसपी अरविंद मिश्रा ने बताया- लड़के के परिजनों को कॉल करके बुलाया गया है। पर परिजन आने से इनकार कर रहे हैं। कह रहे हैं कि हमारा उससे कोई संबंध नहीं है। मामले में फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। आगे की कार्रवाई जारी है।