varanasi : महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी पर सपा ने पतंजलि उत्पादों संग फूंका योग गुरु का पुतला

varanasi : महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी पर सपा ने पतंजलि उत्पादों संग फूंका योग गुरु का पुतला

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी मे सपा नेता अमन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में रामदेव के बयान की निंदा की गई। सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर के बाहर योग गुरु बाबा रामदेव का पुतला फूंका गया। साथ में रामदेव की कंपनी पतंजलि स्टोर पर मिलने वाले सामानों का भी बहिष्कार किया गया। पुतला दहन करने वाले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा रामदेव द्वारा महाराष्ट्र के एक मंच पर महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी।

उन्होंने कहा था कि महिलाएं बिना वस्त्र के भी अच्छी लगती हैं। ऐसा बयान एक बाबा को शोभा नहीं देता है। रामदेव घमंड के नशे में वो चूर हैं। वह जानते हैं कि मैं सत्ता पक्ष का करीबी हूं तो कोई मेरा क्या करेगा। महिलाओं पर रामदेव ने अमर्यादित टिप्पणी की। जिस देश में महिलाओं को मां सीता के रूप में पूजा जाता है । उस देश में हिंदुत्व के सरकार में बाबा रामदेव ने अशोभनीय टिप्पणी करके देश के अंदर नफरत पैदा करने का कार्य किया है। पुतला दहन में अनिल यादव, विनोद कुमार, आशीष यादव ,नितिन यादव मौजूद रहे।