वाराणसी : आज सुबह से छाए हैं बदल, रात से ठंडक बढ़ने के आसार

वाराणसी : आज सुबह से छाए हैं बदल, रात से ठंडक बढ़ने के आसार

वाराणसी (रणभेरी): आज वाराणसी में बदल छाए हुए है, जिससे बारिश के आसार दिख रहे हैं। सुबह से जरा भी धूप नहीं निकली।वहीं कल देर रात करीब आधे घंटे की बारिश हुई है। आज वाराणसी का औसत तापमान 16°C और न्यूनतम 14°C दर्ज किया गया। वहीं कल जो हवा 17 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही थी वह अब पूरी तरह से बंद है। आज वातावरण में बिल्कुल भी धुंध नहीं छाया है। मौसम ठंडक भरा है मगर गलन कल के मुकाबले थोड़ी कम है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आज रात से ठंडक फिर से बढ़ जाएगी।

वाराणसी के मौसम में दो दिन काफी बड़ा उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रविवार का अधिकतम तापमान 21°C जो कि सामान्य से 1°C ज्यादा रहा। वहीं कोहरा के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर थी, आज हवा में नमी भी कम होकर 85% पर आ गई है।

मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि वाराणसी में अब बारिश की कहीं कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही है। अब बस कोहरा, तीव्र ठंड और बर्फीली हवा का दौर जारी रहेगा। आज के बाद से यानि कि जैसे ही बादल छंटेंगे उसके बाद ठंड में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अगले 3-4 दिन तापमान इस सीजन का अपने सबसे निम्नतम स्तर पर जा सकता है। 4-5°C के आसपास भी पहुंच सकता है। दिन का तापमान 15°C के ही आसपास रहेगा। जल्द ही हिमालय से होकर ये बर्फीली हवा मैदानों का पारा घटाएगी।