Varanasi नक्खीघाट में बन रहा अंडरपास, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र सारनाथ तक पहुंचना होगा आसान

Varanasi नक्खीघाट में बन रहा अंडरपास, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र सारनाथ तक पहुंचना होगा आसान

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के नक्खीघाट में 4 करोड़ की लागत से अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र सारनाथ तक पहुंचना आसान हो जाएगा। यहां जाम लगता है। पर्यटक और शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे ने चार करोड़ से अंडरपास बनाने का फैसला किया और निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया।

नक्खीघाट क्षेत्र की सड़कें भी काफी संकरी हैं, इसलिए दोनों तरफ से भीषण जाम लगता है। कई बार सड़क से सारनाथ जाना मुश्किल हो जाता है। कज्जाकपुरा आरओबी के पास अंडरपास का निर्माण शुरू हो गया। यहां रेलवे क्रॉसिंग है। ट्रेनों के आवागमन के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित रहती है।

सारनाथ के साथ ही कज्जाकपुरा जाना आसान हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि अंडरपास निर्माण कार्य चल रहा है। किसी भी अंडरपास के निर्माण में छह महीने लगेंगे।ककरमत्ता रेलवे क्रॉसिंग के पास भी अंडरपास बनाया जाएगा। इसकी डिजाइन आदि तैयार कर ली गई है। बजट स्वीकृत हो चुका है।