यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़ी बस से टकराया महाकुंभ से लौट रहा टूरिस्ट बस, दो लोगों की मौत, 12 जख्मी

यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़ी बस से टकराया महाकुंभ से लौट रहा टूरिस्ट बस, दो लोगों की मौत, 12 जख्मी

अलीगढ़ (रणभेरी): अलीगढ़ जिले के टप्पल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहले से खड़ी बस में टक्कर मार दी। टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों का जेवर के कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है।

टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह तड़के 5.30 बजे हादसा हो गया। प्रयागराज के महाकुंभ से लौटते समय जेवर टोल से पहले यमुना एक्सप्रेसवे के 46वें पॉइंट पर सवारियों से भरी बस सड़क पर खड़ी थी। यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस ने पीछे से उसे खड़ी बस में टक्कर मार दी। टक्कर से टूरिस्ट बस में सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। \

पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण सिंह ने बताया कि महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क के किनारे खड़ी एक बस से जा टकरायी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। उनकी तत्काल शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि हादसे में 12 अन्य श्रद्धालु भी घायल हो गये। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने बताया कि बस सवार श्रद्धालु प्रयागराज से हरियाणा लौट रहे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।