लखनऊ के निधि गुप्‍ता की हत्या के आरोपी सूफियान को मुठभेड़ में लगी गोली, हुआ गिरफ्तार

लखनऊ के निधि गुप्‍ता की हत्या के आरोपी सूफियान को मुठभेड़ में लगी गोली, हुआ गिरफ्तार

(रणभेरी): लखनऊ के निधि गुप्ता हत्याकांड में फरार चल रहे इनामी आरोपी सूफियान को लखनऊ पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिफ्तार कर ल‍िया है। सूफ‍ियान के पैर में गोली लगी है। लखनऊ पुलिस की दुबग्‍गा इलाके में सूफियान के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सूफियान के पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूफियान पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने और निधि की हत्या का आरोप लगाया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने निधि की हत्या के आरोपी सूफियान पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पीड़ित परिजनों ने आरोपी सूफियान पर निधि को छत से फेंकने का आरोप लगाया था।

निधि गुप्ता की मौत के बाद से सूफियान की गिरफ्तारी के लिए लगातार लखनऊ पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। लखनऊ पुलिस की आधा दर्जन से ज्यादा टीमें सूफियान के पीछे लगी थी। सर्विलांस में सूफियान के फोन की आखिरी लोकेशन चौक में मिली थी। वहीं एक टीम दिल्ली के लिए रवाना की गई थी। इस बीच उसके लोकेशन दुबग्गा इलाके में पता चली और टीम वहां पहुंच गई। जहां पुलिस टीम की सूफियान के साथ मुठभेड़ हो गई।

लखनऊ के दुबग्गा इलाके के डूडा कॉलोनी में बीते 15 नवंबर को निधि गुप्ता नाम की लड़की की चौथी मंजिल से गिरने से इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने सूफियान पर छत से फेंकने का आरोप लगाया था। इसको लेकर बुधवार को बहुत हंगामा किया गया। इसी बीच सुफियान और निधि के बीच प्रेम प्रसंग चलने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद से सूफियान फरार हैं। वहीं मृतका की मां की तहरीर पर सूफियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।