संस्कृत विश्वविद्यालय : 37 मेधावियों को मिलेगा 63 पदक

संस्कृत विश्वविद्यालय : 37 मेधावियों को मिलेगा 63 पदक

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में स्थित संपूणार्नंद संस्कृत विश्वविद्यालय में तीन जनवरी-2022 को आयोजित 39वें दीक्षा समारोह में 37 मेधावियों को कुल 63 पदक मिलेगा। इसमें स्वर्ण, रजत व कांस्य तीनों पदक शामिल है। वहीं इस बार सर्वाधिक नौ पदक आचार्य की (साहित्य) के रवि कुमार जायसवाल को मिलेगा। रवि बीएन मेहता संस्कृत महाविद्यालय-प्रतापगढ़ के छात्र हैं। 

मेधावियों की सूची में चार छात्राएं व 33 छात्र शामिल है। विश्वविद्यालय के खाते में 17 व संबद्ध कालेजों के झोली में 20 मेडल गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मेधावियों की सूची शनिवार को वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। सूची पर 20 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजनाथ ने बताया कि प्रमाण के साथ मेल के माध्यम से कार्यालय में 20 दिसंबर तक शाम 4.30 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद मेधावियों की अंतिम सूची की जाएगी।