पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों पर लगा लग़ाम, लोगों को मिली राहत

पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों पर लगा लग़ाम, लोगों को मिली राहत

(रणभेरी): पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों पर कुछ दिनों से ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है। लगातार 12वें दिन भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपये, जबकि देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.47 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। वहीं, डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.68 रुपये प्रति लीटर है।

इंडियन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर रोज की तरह आज, 18 अप्रैल 2022 की सुबह 6 बजे पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए हैं, देश भर में पेट्रोल-डीजल के भाव (Petrol-Diesel Price) आज (सोमवार) लगातार 12वें दिन स्थिर बने हैं। राष्ट्रीय बाजार में 7 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले 22 मार्च से 6 अप्रैल तक राष्ट्रीय स्तर पर 14 किस्तों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10-10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी लेकिन अब तेल की बढ़ती कीमतें कंट्रोल होती दिखाई दे रही हैं। 

वही उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में पेट्रोल डीजल के दाम जस की तस रहे। कोई बढ़ोतरी नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं अब डीजल के बढ़ रहे भाव की वजह से माल भाड़े में भी वृद्धि की चिंता शुरू हो गई है। माल भाड़े में इजाफा हुआ तो अब कीमतों में इजाफे का खतरा मंडरा रहा है। वहीं सोमवार को भी बारहवें दिन लगातार कीमतें न बढ़ने से लोगों ने राहत महसूस की है। चुनाव के बाद यूपी में पेट्रोल व डीजल के रेट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से फुटकर में पेट्रोल और डीजल के रेट में लगातार वृद्धि की जा रही है। इससे लोगों का बजट गड़बड़ा रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट का रेट भी बढ़ गया है। मालभाड़ा बढ़ा दिया गया है। कमर्शियल वाहनों से खाने-पीने की चीजें महंगी होती जा रही हैं, इसलिए जरूरत की वस्‍तुओं के रेट भी बढ़ गए हैं।