रातों रात स्टार बनीं रानू मंडल ने किया लता मंगशेकरका अपमान, गुस्से से लाल हुई जनता

रातों रात स्टार बनीं रानू मंडल ने किया लता मंगशेकरका अपमान, गुस्से से लाल हुई जनता

(रणभेरी): रेलवे स्टेशन पर सुरीली आवाज में गाना गाकर फेमस हुईं रानू मंडल एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कोई पुराना गाना गा रही हैं। जब रिपोर्टर उनसे पूछता है की, क्या ये गाना लता मंगेशकर का है। तो रानू कहती हैं कि ये गाना किसी लता फता का नहीं है। रानू मंडल का वीडियो हो रहा है वायरल अपने लेटेस्ट वीडियो में रानू मंडल ने कहा है- ये जो गाना गा रही हूं, ये कोई लता फता का नहीं है। ये लता जी का नहीं है। मैं ये जो गाया, उसका आवाज भी अच्छा है। अच्छा था, अच्छा है। इसके बाद वह 'है अगर दुश्मन' गाना गाने लगती हैं। आपको बता दें कि ये गाना साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' का है। इस गाने को दिवंगत सिंगर मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने गाया था।

रानू मंडल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग उन पर भड़क उठे हैं। लोग रानू मंडल के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर का अपमान करने की वजह से लोग जमकर उन पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- लता जी की इज्जत करना सीखो, उनका नाम अच्छे से लो। वहीं एक शख्स ने लिखा है- पहले सही से बत करना सीखो, फिर गीत गाना।

आपको बता दें कि रानू मंडल पहले स्टेशन पर भीख मांगती थीं। एक दिन वह रेलवे स्टेशन पर ही गाना गा रही थीं और किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसकं बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो की वजह से रानू मंडल रातोंरात फेमस हो गईं। लोग उनकी आवाज के दीवाने हो गए। यहां तक कि लोगों ने उनकी आवाज की तुलना लता मंगेशकर के साथ कर दी थी।इसके बाद तो रानू मंडल की किस्मत ही चमक गई। उन्हें सिंगिंग रिएलिटी शो में बुलाया गया, जहां हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का ऑफर दिया। आपको बता दें कि रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया की फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' में गाना गाया था। वहीं साल 2019 में रानू मंडल ने एक फैन के साथ बहुत ही बुरा बर्ताब किया था जिसके बाद से लोग उनकी आलोचना करने लगे थे।