प्रियंका ने राहुल को बताया 'योद्धा',कहा - अडानी-अंबानी ने बड़े-बड़े नेता खरीद लिए, भाई को नहीं खरीद पाए

प्रियंका ने राहुल को बताया 'योद्धा',कहा - अडानी-अंबानी ने बड़े-बड़े नेता खरीद लिए, भाई को नहीं खरीद पाए

(रणभेरी): कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' राहुल गांधी के नेतृत्व में यूपी के गाजियाबाद जिले के लोनी में प्रवेश किया है। भारत जोड़ो यात्रा के लोनी से यूपी में प्रवेश के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भाई और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ आये जत्थे का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर प्रियंका गांधी काफी खुश दिखाई दीं। प्रियंका के कंधे पर हाथ रखकर राहुल गांधी आगे बढ़ते दिखे। मंच से प्रियंका गांधी ने भाई राहुल को योद्धा बताया। 

प्रियंका गांधी वाड्रा मंच से बोलते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश की धरती पर 'भारत जोड़ो यात्रा' का स्वागत करते हुए मुझे बहुत ही गर्व हो रहा है। मुझे आपसब पर गर्व है 3 हजार किलोमीटर चलकर कन्याकुमारी से पैद आज आप यहां पहुंचे है।' प्रियंका गांधी ने इस दौरान कहा कि मुझे अपने बड़े भाई (राहुल गांधी) पर सबसे ज्यादा गर्व है। सरकार ने हजारों करोड़ रुपए खर्च किए, इनकी छवि को खराब करने के लिए, लेकिन ये डरे नहीं। इन पर एजेंसी लगाईं गईं। योद्धा हैं... योद्धा हैं। अडानी-अंबानी ने बड़े-बड़े नेता खरीद लिए। देश के सभी PSU खरीद लिए। देश की मीडिया खरीद ली। लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए। न खरीद पाएंगे।" प्रियंका ने आगे कहा, "कोई मुझसे पूछ रहा था कि आपके भाई को ठंड नहीं लगती। आपको डर नहीं लगता, इनकी सुरक्षा के लिए। मेरा जवाब ये है कि ये सत्य का कवच पहनकर चल रहे हैं। भगवान इनको सुरक्षित रखेगा। सब साथ चलिए। एकता, संभावना, प्यार का पैगाम लेकर चलिए। इसके बाद दोनों ने लोगों का अभिवादन किया।" हालांकि, मंच पर राहुल ने कोई स्पीच नहीं दी। यूपी में यात्रा राहुल गांधी ने आज यात्रा शुरू करने से पहले दिल्ली में मरघट वाले हनुमान जी के दर्शन किए। इस दौरान पुजारी ने उनको गदा भी दी।भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के ब्रेक के बाद मंगलवार को शुरू हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी UP में 3 दिन में करीब 130 किलोमीटर पैदल चलने वाले हैं।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दोपहर 1.10 बजे UP में प्रवेश कर सकी। तय समय 12 बजे का था।गाजियाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर इंदिरापुरी इलाके में दिल्ली कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने UP प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को पार्टी का झंडा सौंपा।पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की भतीजी 78 वर्षीय दीपा कौल भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं हैं।आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "उप्र की हवाएं बता रही हैं, जल्द मौसम बदलने वाला है।" प्रियंका गांधी लोनी बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं से बात कर रहीं हैं।किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, "वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे। लेकिन, कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं।"

गाजियाबाद-दिल्ली के बॉर्डर पर इंदिरापुरी के पास दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष, UP के अध्यक्ष को कांग्रेस का झंडा सौंपेंगे। इसके बाद ये यात्रा राहुल गांधी की अगुवाई में UP के लिए आगे बढ़ेगी।कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग का डेलिगेशन चेयरमैन एयर मार्शल अशोक गोयल के नेतृत्व में राहुल गांधी से कल बागपत में मिलेगा। करीब 50 पूर्व सैनिक आज गाजियाबाद से ही इस यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, "हम बहुत दिन से इस यात्रा का इंतजार कर रहे थे। आज वो दिन आ गया है। हम यात्रा का UP में स्वागत करेंगे।"कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "जो दूरियां थी, वो खत्म हो गईं। यही इस यात्रा की सफलता है।"