मथुरा में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक महिला की मौत, 2 की हालत गंभीर

मथुरा में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक महिला की मौत, 2 की हालत गंभीर

मथुरा (रणभेरी): मथुरा के गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के महाविद्या कॉलोनी में 80 फुटा रोड स्थित सेक्टर एफ में बुधवार दोपहर 12 बजे एक मकान में गिलट की पायल बनाते समय ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से एक महिला की मृत्यु हो गई। जबकि दो महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में रंजना के चिथड़े उड़ गए।  विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। 

हादसे के वक्त घर में तीनों महिलाएं मौजूद थीं। मकान के निचले हिस्से में मौजूद महिलाएं बाल-बाल बचीं। घर में गिलट की पायल बनाई जाती थीं। मामला थाना गोविंद नगर के एफ सेक्टर में 80 फुटा रोड का है। महिला के क्षत-विक्षत शरीर को पुलिस ने पॉलीथीन के बैग में इकट्‌ठा किया। एकत्रित करने के बाद मोर्चरी में भिजवाया है।

गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महाविद्या कॉलोनी में 80 फुटा रोड स्थित सेक्टर एफ में बुधवार दोपहर 12 बजे एक मकान में ऑक्सीजन सिलिंडर फट गया। हादसे में संजना की मौत हो गई। उनकी जेठानी मीना और भतीजा ठाकुर घायल हो गया। धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर आ गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। लोगों ने बताया कि धमाका इतनी तेज था कि ऐसा लगा कि कहीं बम फट गया है। इस धमाके में महिला की लाश के परखच्चे उड़ गए। पुलिस को शव के चीथड़ों को बंटोरना पड़ गया।