आजमगढ़ में कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा से निरहुआ और धर्मेंद्र यादव ने किया नामांकन

आजमगढ़ में कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा से निरहुआ और धर्मेंद्र यादव ने किया नामांकन

(रणभेरी): लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन आजमगढ़ में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। वहीं  सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव भी नामांकन के लिए पहुंच चुके हैं।  धर्मेंद्र यादव के साथ समर्थकों के अलावा गोपालपुर विधायक नफीस अहमद और विधायक दुर्गा प्रसाद यादव मौजूद हैं। वहीं दिनेश लाल यादव के नामांकन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। शहर में भाजपा, सपा के दिग्गजों समेत भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह, आम्रपाली दुबे समेत कई हस्तियों के पहुंचने से भीड़भाड़ के कारण शहर ठहर सा गया है।

 भोजपुरी सितारों का जमघट लगने वाला है। रोड शो की तैयारी है। फिलहाल कलेक्ट्रेट क्षेत्र में काफी गहमागहमी है। सपा और भाजपा के समर्थक अपने-अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। चौकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है  ।नामांकन के आखिरी मौके पर सपा प्रत्याशी की घोषणा हुई। सपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद धर्मेंद्र यादव पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आजमगढ़ पहुंचे। जहां सपा कार्यकर्ता पहले ही उनके स्वागत को खड़े नजर आए।