मजदूर बनकर बदमाशों ने की लूट

मजदूर बनकर बदमाशों ने की लूट

वाराणसी(रणभेरी): मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े डकैतों ने महिला को बंधक बनाकर उसके कान का झाला व सोने की चेन लूट ले गए। मिली जानकारी के अनुसार विनोद कुमार सिंह जो बरेका में कार्यरत है। वह ड्यूटी पर गए हुए थे। घर में नीलम सिंह अकेली थी। तभी सामने प्लॉट पर काम कर रहे दो बदमाश उनसे बाल्टी में पानी मांगने आए। उन्होंने जब दरवाजा खोला तो उसमें से दूसरे बदमाश नें उनके सर पर ईंट से वार कर उनके दोनों हाथ को मफलर से बांध दिया।  इसी दौरान  दोनों बदमाशों ने उनके कान के सोने के झाले गले की चेन व घर में भी लूटपाट कर करके भाग गए। नीलम सिंह ने बेहोश होने का नाटक कर अपनी जान बचाई। बदमाशों के भागने के बाद नीलम दौड़ते हुए बाहर आईऔर शोर मचाने लगी। मौके पर जुटे लोग जबतक कुछ समझ पाते तबतक बदमाश फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी पर पहुंची मंडुआडीह पुलिस जांच में जुट गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचना की जा रही है।