कवि कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर लगाया आरोप, कहा- पंजाब का सीएम या स्वतंत्र राष्ट्र खालिस्तान का पहला पीएम बनूंगा

कवि कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर लगाया आरोप, कहा- पंजाब का सीएम या स्वतंत्र राष्ट्र खालिस्तान का पहला पीएम बनूंगा

(रणभेरी): देश के चर्चित कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बहुत बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को खालिस्तानी और अलगाववादियों का समर्थक है। कुमार विश्वास ने कहा है अरविंद केजरीवाल ने एक दिन उन्हें कहा था कि वो या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री होंगे। कुमार विश्वास ने अपने बयान में कहा है, "पंजाब एक राज्य नहीं है, बल्कि एक भावना है। ऐसे में एक आदमी ने पिछले चुनाव में अलगाववादियों और खालिस्तानी समर्थकों का समर्थन लिया था, जिसके लिए मैंने मना भी किया था, लेकिन आज भी वो अपने उसी विचारों पर कायम है, वो आदमी सत्ता के लिए कुछ भी कर सकता है और उसे सिर्फ सत्ता चाहिए।"

कुमार विश्वास दावा किया कि केजरीवाल ने खुद के मुख्यमंत्री बनने का फार्मूला भी बताया था। उस वक्त केजरीवाल ने कहा था कि मैं भगवंत मान और एचएस फूल्का को लड़वा दूंगा और मैं पहुंच जाऊंगा। आज भी वो उसी पथ पर हैं। एक दिन केजरीवाल ने कहा था कि आप चिंता मत करिए मैं एक दिन स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा। जब मैंने अलगाववाद की बात कही तो उन्होंने कहा कि तो क्या हो गया अगर ऐसा होता तो स्वतंत्र देश का प्रधानमंत्री बनूंगा