IPL auction2022 :आईपीएल नीलामी के दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाडी बने ईशान किशन

IPL auction2022 :आईपीएल नीलामी के दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाडी बने ईशान किशन

(रणभेरी): IPL 2022 का मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में जारी है। मेगा ऑक्शन के पहले दिन कई खिलाड़ियों की किस्मत बदली। बोली लगा रहे 10 फ्रेंचाइजियों ने अब तक 28 खिलाड़ियों को खरीदा है। इनमें अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन के लिए मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्डतोड़ बोली लगाई, मुंबई ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके साथ ही ईशान किशन आईपीएल के इतिहास में नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए. इस लिस्ट में पहले नंबर पर युवराज सिंह हैं। वहीं मुंबई ने पहली बार नीलामी में किसी खिलाड़ी के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगाई। इस नीलामी में ईशान के अलावा श्रेयस अय्यर, हर्षल पटेल और श्रीलंका के हसरंगा ही 10 करोड़ से ज्यादा में बिके। 10 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले हसरंगा पहले विदेशी हैं।