राजस्थान के राज्यपाल ने विंध्यवासिनी मां का किया दर्शन-पूजन

राजस्थान के राज्यपाल ने विंध्यवासिनी मां का किया दर्शन-पूजन

(रणभेरी): राजस्थान के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्र ने विंध्यवासिनी मां का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। पुरानी वीआईपी मार्ग होते हुए गणेश द्वार से दर्शन पूजन करने गए। गर्भ गृह में विधि विधान पूर्वक मां का दर्शन पूजन किया। राज्यपाल को तीर्थ पुरोहित सुधाकर मिश्रा ने पूजन कराया। इससे पूर्व पुरानी वीआईपी मार्ग पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने अंग वस्त्र एवं पुष्प देकर राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने एक होटल में कुछ देर विश्राम किया।

दर्शन पूजन करने के बाद राजस्थान के घटना क्रम से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, राजस्थान में जो भी घटना हो रही है वह पार्टी के अंदर की घटना है। पार्टी के लोग ही उसका उचित समाधान करेंगे मेरी उसमें कोई भूमिका नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि नवरात्रि में मां विंध्यवासिनी माता के दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है। मां से यही कामना है कि देश और प्रदेश वासियों पर सुख, समृद्धि बनी रहे। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।