Gold-Silver Price Today: बजट के बाद सोने-चांदी में जबरदस्‍त उछाल, जाने रेट

Gold-Silver Price Today: बजट के बाद सोने-चांदी में जबरदस्‍त उछाल, जाने रेट

(रणभेरी): नए व‍ित्‍तीय वर्ष का बजट पेश होने के अगले द‍िन सोने और चांदी की कीमत में जबरदस्‍त तेजी देखी गई। जिस तरह से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को आम बजट पेश किया, उसके बाद गोल्ड और सिल्वर दोनों के दाम में उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंट पर गोल्ड और सिल्वर के रेट में उछाल देखने को मिला है। बजट पेश होने के बाद लगातार दूसरे दिन दोनों के दाम में उछाल देखने को मिला है। कमोडिटी मार्केट के एक्सपर्ट का कहना है कि गोल्ड के दाम ने नई ऊंचाईयों को छू लिया है। जिस तरह से गोल्ड की इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोत्तरी की गई है उसका सीधा असर इसके दाम पर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 675 रुपये की तेजी के साथ 58560 रुपये के स्‍तर पर देखा गया। चांदी में भी इस द‍िन जबरदस्‍त तेजी आई और यह 1528 रुपये चढ़कर 71369 रुपये के स्‍तर पर ट्रेड कर रही है। बुधवार के सेशन में सोना 57885 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 69841 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर बंद हुई थी. जानकारों का कहना है आने वाले समय में सोने और चांदी दोनों की कीमत में और तेजी की संभावना है। 

     वाराणसी में आज का सोने का भाव.....    

वजन    24 कैरट का सोने का दाम
1 ग्राम    ₹ 531.5
8 ग्राम    ₹ 4252
10 ग्राम    ₹ 5315
100 ग्राम    ₹ 53150
1 किग्रा    ₹ 531500
1 तोला    ₹ 6199.32

वजन    22 कैरट का सोने का दाम
1 ग्राम    ₹ 537.5
8 ग्राम    ₹ 4300
10 ग्राम    ₹ 5375
100 ग्राम    ₹ 53750
1 किग्रा    ₹ 537500
1 तोला    ₹ 6269.3

वाराणसी में आज का चांदी का भाव
वजन    चांदी की कीमत
1 ग्राम    ₹ 74.4
8 ग्राम    ₹ 595.2
10 ग्राम    ₹ 744
100 ग्राम    ₹ 7440
1 किग्रा    ₹ 74400
1 तोला    ₹ 867.79

आज वाराणसी में सोने की दर 24 कैरट के लिए रु₹ 5315 / 10 ग्राम और 22 कैरट के लिए रु₹ 5375/10 ग्राम। वाराणसी शहर में सोने की दर या कीमत प्रमुख दो कारकों पर निर्भर करती है: पहला सोने की शुद्धता है और दूसरा सोने का वजन है। 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के लिए विभिन्न वजन श्रेणियां उपलब्ध हैं, यह 8 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलोग्राम और अधिक में उपलब्ध है। यहां आप 24 ग्राम सोने की दर प्रति ग्राम, प्रति 10 ग्राम, प्रति किलोग्राम और प्रति टोला जैसे विभिन्न वजन में सोने की कीमत और चांदी की कीमत की जांच कर सकते हैं।