लड़की पक्ष करता रहा बारात का इंतजार, एडीएम दूल्हा लापता

लड़की पक्ष करता रहा बारात का इंतजार, एडीएम दूल्हा लापता

जानकारी मिलते ही उड़े होश, लड़के के परिवार से नहीं हो पाया कोई संपर्क

वाराणसी(रणभेरी): जिले में एसडीएम दूल्हे के अपहरण करने का मामला सामने आया है, जिससे हड़कंप मच गया। दरअसल, बुधवार की रात गुरुबाग स्थित एक वाटिका में बारात आने वाली थी, उससे पहले दूल्हे के गायब होने से लड़की के परिवार वाले के होश उड़ गए। मैरिज लॉन में सुर्ख लाल जोड़े में सजी-धजी दुल्हन, दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन एक फोन ने सभी के होश उड़ा दिये और शादी का खुशनुमा माहौल अचानक मातम में बदल गया। लड़की वालों को जानकारी दी गई कि एसडीएम दूल्हा (लड़का) लापता हो गया। फोन पर दूल्हे के लापता होने की ख़बर सुनकर वधू पक्ष के होश उड़ गए और बारात के स्वागत के लिए हुई सारी तैयारियां धरी की धरी रही गईं।

रातभर लड़की वालों ने लड़के के परिवार वालों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया पर कोई मामला साफ होता नहीं दिखा। जानकारी के मुताबिक, शिवपुर निवासी शुभेंदु दुबे की शादी भेलूपुर शंकुलधारा निवासी युवती से तय की गई थी। गुरुबाग स्थित उत्सव वाटिका में बुधवार देर रात बारात आने वाली थी। लड़की पक्ष बारात के स्वागत की तैयारियों में जुटा था। घराती-बाराती के स्वागत सत्कार के लिए भोजन, चाट एवं मिठाई बनाएं जा रहे थे। लड़की पक्ष के मेहमान भी आ गए थे। खुशियों के गीत बज रहे थे इसी बीच के एक खबर आने से सभी के होश उड़ गए। लड़की वालों को बताया गया की वर शुभेन्दु दुबे की गायब हो गया  लड़की वालों ने लड़के के परिवार वालों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया पर कोई मामला साफ होता नहीं दिखा।

तीन बार शादी स्थगित हो चुकी  थी

बताया जा रहा है कि यह शादी तथाकथित ताऊ द्वारा तय कराई गई थी। शादी 3 बार स्थगित हो चुकी थी, फिर भी ताऊ के दबाव में यह शादी की जा रही थी। वहीं, लड़की वालों का कहना है कि शिवपुर में लड़के का घर नहीं देखे हैं। तथाकथित ताऊ के दबाब में ये शादी कराई जा रही थी। ताऊ ने बताया कि लड़का छत्तीसगढ़ में एसडीएम पद पर नियुक्त है।

शिकायत के बाद होगी कार्रवाई

वहीं, इस मामले में लक्सा थाना अध्यक्ष सूरज तिवारी का कहना है कि यह मामला संज्ञान में है, लेकिन लड़की और लड़के वाले के पक्ष से इस बारे में कोई भी लिखित शिकायत नहीं की गई है। इस संबंध में लिखित शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी।