वाराणसी में धूमधाम से मनाया गंगा दशहरा, दीपों की जगमगाहट के बीच हुई गंगा आरती

  वाराणसी में धूमधाम से मनाया गंगा दशहरा, दीपों की जगमगाहट के बीच हुई गंगा आरती

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में धूमधाम से गंगा दशहरा पर्व मनाया गया। यह पर्व सनातन धर्म का बहुत बड़ा महापर्व माना जाता है।  बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में इस पर्व को धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई और मां गंगा को 11 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की।  

शाम को घाटों पर दीपों की रौनक ने पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया। दशाश्वमेध घाट पर हुई महाआरती ने भक्तों को देव दीपावली जैसा अनुभव दिया। 

गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित इस महाआरती में 11 वैदिक ब्राह्मणों ने हिस्सा लिया। साथ ही ‘रिद्धि सिद्धि’ के लिए कन्याएं भी मौजूद रहीं। घाटों पर हजारों दीप जलाकर मां गंगा की महिमा का गुणगान किया गया। इस अद्भुत क्षण को देखने के लिए श्रद्धालु घाट की सीढ़ियों से लेकर गंगा के किनारे तक मौजूद थे। 

शाम को घाटों पर दीपों की रौनक ने पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया। माता को 56 प्रकार का भोग लगाया गया। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने इस पल को अपने कैमरे में कैद किया। विश्वनाथ मंदिर के अर्चकों ने गंगा पूजन कर बाबा विश्वनाथ को गंगाजल अर्पित किया।