रिंग सेरेमनी में दुल्हन को स्टेज से खींचकर ले गई सहेली, बोली- ये मेरी प्रेमिका; मैं 4 साल से प्यार करती हूं

वाराणसी (रणभेरी): यूपी के अलीगढ़ में दो लड़कियों के बीच प्रेम कहानी की घटना सामने आई है। दो सहेलियां 4 साल से एक दूसरे के साथ प्रेम संबंधों में रह रहीं थी। जिनमें एक लड़की तो दूसरी लड़के की स्टाइल में रहती थी। आज दोनों में से एक जो लड़की के लिबास में रहती थी।
यह मामला गांधीपार्क क्षेत्र का है। यहां एक होटल में रविवार रात को रिंग सेरेमनी का प्रोग्राम चल रहा था। तभी वहां एक युवती आ धमकी, वो दुल्हन को स्टेज से खींचकर साथ ले गई। उसे एक कमरे में बंद कर दिया। खुद भी उस कमरे में बंद हो गई। जब दरवाजा खुला तो दुल्हन के परिजनों ने उसकी सहेली की पिटाई कर दी। सहेली ने बताया कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। 4 साल से रिलेशन में हैं। इसने मेरी शादी तुड़वा दी, कहा था कि अगर मैंने शादी की तो जान दे देगी और अब खुद शादी करने जा रही है। यह बात सुनते ही वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। दोनों लड़कियों से बात की। बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र की युवती का रिश्ता क्वार्सी इलाके के एक युवक से तय था।
इंस्पेक्टर गांधीपार्क एसपी सिंह ने बताया कि हंगामा करने वाली लड़की को थाने लाया गया था। उसके परिजनों से संपर्क करके उन्हें अलीगढ़ बुलाया गया और फिर युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में किसी तरह की तहरीर या शिकायत अभी नहीं मिली है।