सोनभद्र पहुंचे डिप्टी सीएम, पं. दीनदयाल उपाध्याय तोरण द्वार का किया लोकार्पण

सोनभद्र पहुंचे डिप्टी सीएम, पं. दीनदयाल उपाध्याय तोरण द्वार का किया लोकार्पण

(रणभेरी): डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को सुबह करीब ग्यारह बजे विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए सोनभद्र जिले में पहुंचे। पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद वह सीधे सर्किट हाउस गए। यहां कुछ देर विश्राम कर वह पुसौली स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। हाईवे से कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर बने पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद वह सीधे सर्किट हाउस गए। यहां कुछ देर विश्राम कर वह पुसौली स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। हाईवे से कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर बने पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम पूरे दिन जिले में रहेंगे। वह संगठन और सरकार के कार्यों की समीक्षा के साथ स्कूल, अस्पताल, गो आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। लोढ़ी ग्राम पंचायत में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण के बाद गांव में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं भी सुनेंगे। उनका रात्रि विश्राम भी प्रस्तावित है। इसे लेकर कई दिनों से जिला प्रशासन और संगठन के लोग तैयारियों में जुटे हुए थे।