फंदे से लटका मिला महिला व पुरुष का शव

फंदे से लटका मिला  महिला  व पुरुष का शव

सीतापुर । जिले के रेउसा थाना क्षेत्र के बिजेहरा गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला व पुरुष के शव एक ही पेड़ में फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है। थाना रेउसा क्षेत्र के बिजेहरा गांव निवासी सलीमुन (45) व नकछेद (50) का शव बिजेहरा गांव के बाहर नकछेद के खेत मे एक ही पेड़ में फंदे से लटके मिले। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों शादीशुदा थे। महिला विशेष समुदाय की है। वहीं, पुरुष भुर्जी समाज का है।
नकछेद की पत्नी की 15 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इनकी दो बेटियां थीं जिनका विवाह हो चुका है। वहीं, सलीमुन का पति मुश्ताक, दो लड़के व एक लड़की है। लड़की का विवाह हो चुका है।

12 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

ग्रामीणों की माने तो दोनों के बीच 12 साल पहले प्रेम हुआ। प्रेम परवान चढ़ा तो परिजनों को अखरने लगा। तीन दिन पूर्व सलीमुन के पति मुश्ताक का नकछेद से विवाद हुआ था। सूत्रों की मानें तो इसके बाद सलीमुन ने मुश्ताक के विरुद्ध एक तहरीर भी थाने पर दी थी। इसके बाद पुलिस गांव आई थी। इस पर सलीमुन व मुश्ताक गांव से निकल गए। आज दोनों के शव मिले हैं।